सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना खान पर घूमी शक की सुई


चंडीगढ़, 26 अक्तूबर - मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए कई महीने बीत चुके हैं। मगर, ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब फैंस उन्हें याद न करते हों। सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की जांच जारी है। अब इस मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मूसेवाला की करीबी दोस्त, मुंहबोली बहन व मशहूर सिंगर अफसाना खान का नाम जुड़ता दिख रहा है। इस संबंध में अफसाना खान से घंटों पूछताछ भी की है। कहा जा रहा है कि मूसेवाला को आने वाले धमकी भरे कॉल्स के बारे में अफसाना को जानकारी थी।