उत्तराखंड में बस हादसा छह लोगों की मौ.त


ऋषिकेश, 17 नवंबर - उत्तराखंड में आज सुबह भीषण बस हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास करीब 30-35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी।

#उत्तराखंड