सीएम का हड़ताली अधिकारियों को सख्त निर्देश, 2 बजे तक ड्यूटी पर आएं, नहीं तो किया जाएगा सस्पेंड


चंडीगढ़, 11 जनवरी - (दविंदर सिंह) - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे पंजाब में हड़ताल पर बैठे अधिकारियों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि जो अधिकारी आज दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आएंगे तो उन सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।