विश्व का सबसे सुंदर शहर पैरिस

प्यारे बच्चो, हम पुरातन लोग कहानियों और बातों में पैरिस के बारे में सुनते आए हैं, परी कथाओं में बहुत सारे ऐसे पात्रों का ज़िक्र आता है, जिनको पैरिस के शहजादे माना जाता है। पूरे यूरोप में पैरिस को आज की ग्लैमर की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। पैरिस फ्रांस की राजधानी ही नहीं बल्कि फ्रांस का सबसे बड़ा शहर भी है, जो 105 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। फ्रांसीसी भाषा में पैरिस को ‘पागी’ भी कहा जाता है। यह अजायब घरों, आर्ट गैलरियों, होटलों, महलों, फैशन विज्ञान और कला का शहर ही नहीं, एक दुनिया है और पूरी दुनिया के पर्यटकों का खूबसूरत घर भी है। विश्व के इस सुंदर शहर में लगभग 22,29,621 लोग रहते है। यह शहर सोन नदी के किनारे पर स्थित है और पूरे यूरोप में लंदन के बाद इसको यूरोप महा संघ का दूसरा बड़ा शहर माना गया है। सन् 1900 में स्थापित इस शहर में मास्को मैट्रो प्रणाली के बाद विश्व की सबसे बड़ी मैट्रो प्रणाली है, जो 5.23 मिलियन यात्रियों को सेवाएं देती है। इस शहर में ही है पैरिस चार्ल्स ढींगल हवाई अड्डा, जो लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के बाद यूरोप का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। विश्व का पहला स्ट्रीट लाइट शहर भी पैरिस को ही माना गया है, जहां हर वर्ष ढाई करोड़ पर्यटक सैर करने आते हैं। ‘दुखिये’ नावल के प्रसिद्ध लेखक विक्टर हियूगो भी इसी शहर के निवासी थे, जिनको बड़ी श्रद्धा और लगन से पढ़ा जाता है। आइफल टॉवर जिसकी ऊंचाई 324 मीटर है और विश्व का अजूबा डिज्नीलैंड पैरिस के मुख्य आकर्षण हैं, जिनको देखने के लिए हमेशा ही विश्व के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पैरिस को प्रेमियों का शहर और विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल भी माना जाता है। बच्चो, ज़िंदगी में मौका मिले तो पैरिस जैसे सुंदर शहर की सैर ज़रूर की जाये जो हमारी जानकारी में अथाह बढ़ौतरी करेगी।


-गांव व डाक. कोटली खास, 
तहसील मुकेरियां, ज़िला होशियारपुर