कोई भी न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाल सकता है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 3 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि कोई भी न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाल सकता है। क़ानून के आधार पर न्यायालय काम करते हैं। राजनीतिक ड्रामा खड़ा करने वाली बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और परिवार का उनके साथ जाने में हर्ज़ क्या है?