बिहार: एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में अंचल अधिकारी को किया गिरफ्तार

 

पटना, 22 मई - भागलपुर के नवगछिया में एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में अंचल अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। DSP सुनील पांडे ने बताया, "एक महिला ने नारायणपुर के CO अजय कुमार सरकार पर रेप का आरोप लगाया है। इस  संबंध में जांच हो रही है। घटना नवगछिया की है। FSL की टीम ने मौके पर जांच की है।"