हिमाचल के CM की अपील घर में रहें, घबराएं नहीं
शिमला , 10 जुलाई उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही हाल है। पहाड़ों पर भूस्खलन सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।
इसी तरह राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुआ भारी बारिश ने जुलाई में 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जारी भारी बारिश और बिगड़ते हालात के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटों तक घर पर रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। राज्य में और बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जहां रविवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई।