हरियाणा विधानसभा फ्लोर टेस्ट पर राज्य के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान 

चंडीगढ़, 13 मार्च - हरियाणा विधानसभा फ्लोर टेस्ट पर राज्य के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "यह सिर्फ औपचारिक है। 48 विधायक तो हमारे साथ हैं ही। जेजेपी के लोग भी निर्णय ले रहे हैं...यह औपचारिक है और इसे निभाया जाएगा...यह एक अच्छी परंपरा है।''