सोशल मीडिया पर मशहूर दीपिका लूथरा को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी  

अमृतसर, 15 जून (हरमिंदर सिंह) - सोशल मीडिया पर मशहूर दीपिका लूथरा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक ईमेल के ज़रिए मिली है, जिसका खुलासा खुद दीपिका लूथरा ने किया है। दीपिका लूथरा को कथित तौर पर यह धमकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से मिली है। गौरतलब है कि दीपिका लूथरा को सबसे पहले भाई अमृतपाल सिंह मेहरों ने धमकी दी थी और मेहरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद दीपिका को एक और धमकी मिली है।

#सोशल मीडिया पर मशहूर दीपिका लूथरा को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी