अयोध्या: सावन के तीसरे सोमवार पर सरयू घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


अयोध्या (उत्तर प्रदेश),28 जुलाई:  आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव के नीलकंठ, नटराज और महामृत्युंजय स्वरूप की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसे में आज सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर अयोध्या के सरयू घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालु सरयू में स्नान कर पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

#अयोध्या: सावन