कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं - मजिंदर सिंह सिरसा
नई दिल्ली, 28 जुलाई - दिल्ली सरकार में मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वो संसद में चर्चा कैसे कर सकते हैं, जो खुद ही पाकिस्तान के आतंकियों को क्लीन चीट दे रहे हैं। आज पी.चिदंबरम जी ने बहुत शर्मसार करने वाला बयान दिया है। यह कहना कि सबूत ही नहीं है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका थी। पाकिस्तान की भाषा कांग्रेस के नेता बोलते हैं और पी.चिदंबरम तो पूर्व में गृह मंत्री रहे हैं, यह बताता है कि कांग्रेस आज पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलती है।
उन्होंने आगे कहा कि हर हफ्ते समीक्षा बैठक होती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जानकारी लेती हैं कि मंत्रियों के क्या-क्या काम हुए हैं और क्या-क्या बाकी हैं। इससे पता चलता है कि किस तरह से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में कम कर रही है।