सदन में 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री विपक्ष पर बरसे
नई दिल्ली, 28 जुलाई- सदन में 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब उनके अध्यक्ष बोल रहे थे, तो हम उन्हें धैर्यपूर्वक सुन रहे थे। मैं कल बताऊँगा कि उन्होंने कितने झूठ बोले हैं। अब वे सच सुनने के लायक नहीं हैं। जब इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो रही हो और विदेश मंत्री बोल रहे हों, तो क्या यह ठीक है कि विपक्ष उन्हें परेशान कर रहा है? अध्यक्ष महोदय, आप उन्हें समझाएं, अन्यथा हम भी बाद में अपने सदस्यों को कुछ नहीं समझा पाएंगे।
#सदन में 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री विपक्ष पर बरसे