प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्या देशमुख को महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी
नई दिल्ली, 28 जुलाई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी। कोनेरू हम्पी ने भी पूरे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।
आपको बता दें कि महिला शतरंज विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दिव्या ने ग्रैंडमास्टर और हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वह FIDE महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्या देशमुख को महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी