हिमाचल प्रदेश में चार वर्षों में हिम तेंदुओं की संख्या में 62 प्रतिशत की वृद्धि: सर्वेक्षण
शिमला, 3 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में दुर्लभ हिम तेंदुओं की आबादी पिछले चार वर्षों में 62 प्रतिशत बढ़ गई है। यह जानकारी हाल ही में जारी हुए एक सर्वेक्षण से ली गई। राज्य वन विभाग की वन्यजीव शाखा द्वारा किए गए आधारभूत सर्वेक्षण के अनुसार, 2021 में यह संख्या 51 थी। अधिकारियों ने पिछले एक साल के दौरान किए गए अध्ययन का हवाला देते हुए शुक्रवार को बताया कि अब यह संख्या बढ़कर 83 हो गई है।
#हिमाचल प्रदेश