हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लंदन में स्वागत
लंदन, 25 सितम्बर (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर इंग्लैंड दौरे पर हैं। लंदन पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यू.के. के अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह कमल धालीवाल और उपाध्यक्ष गुरमिन्दर कौर रंधावा ने उनका स्वागत किया। गुरमिन्दर कौर रंधावा ने 'अजीत समाचार' के साथ बातचीत करते कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर उत्साहित हैं, उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए राज्य में स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन, मेहमानबाज़ी और पर्यावरण सुरक्षा जैसे मुख्य क्षेत्रों में निवेश करने संबंधी विचार-विमर्श किया। गत दिनों बाढ़ के कारण हुए नुकसान और सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों बारे भी जानकारी सांझा की है। इस अवसर पर विक्रम दुहान, महासचिव, आई.ओ.सी.यू.के, संदीप सोनी, मोहम्मद खलीउल्ला, यश सोलंकी, रुपिंदर कौर गिल, पम्मी चीमा आदि उपस्थित थे।