साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों से 3100 रुपये प्रतिक्विंटल की दर से खरीदा जायेगा धान


रायपुर, 10 अक्टूबर  छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिनमें से एक राज्य के किसानों से 3100 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल की दर से धान की खरीद भी शामिल है।

श्री साय की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। किसानों को बिक्री के बाद छह से सात दिन के भीतर भुगतान किया जाएगा।

#धान