कसौली में साहित्य और संवाद का संगम, खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज़ 

कसौली (विशाल वर्मा), 10 अक्तूबर - प्रसिद्ध लेखक खुशवंत सिंह की स्मृति में आयोजित 14 वे खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ कसौली क्लब में हुआ। “संवाद और सहिष्णुता” विषय पर आधारित इस फेस्टिवल में विचार-विमर्श, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे देश -विदेश के जाने माने साहित्यकार व हस्तिया इस मंच से अपने विचारो का आदान प्रदान करेंगे। खुशवंत सिंह के सुपुत्र राहुल सिंह से लिटफेस्ट में पहुंचे सभी बुद्धिजीवियों का स्वागत किया। इस बार की थीम "शांति(पीस),वॉइस ऑफ टोमोरो, है। राहुल सिंह ने गाज़ा का नाम लेते हुए कहा कि शांति के लिए गाज़ा में भी युद्धविराम हुआ है। जो पूरे विश्व के लिए शांति का संकेत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विश्व शांति के लिए दिए सन्देश को भी याद किया कि ये युग युद्ध का नही अपितु शांति से आगे बढ़ने का है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 से खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज़ किया गया था। उस समय महान लेखक खुशवंत सिंह जीवित थे।

#कसौली
# साहित्य
# खुशवंत सिंह लिटफेस्ट