Parliament Budget Session: आज संसद के बजट सत्र का 9वां दिन, विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार


आज संसद के बजट सत्र का 9वां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है। आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामे के आसार हैं। आज से दोनों सदनों में आम बजट 2026 पर चर्चा होनी है। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा, जबकि राज्यसभा में प्रश्नकाल का समय 12 बजे से निर्धारित है। बजट 2026 पर चर्चा के दौरान भी विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के अलावा विपक्षी दल संसद परिसर में भी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के घेराव के लिए विपक्षी दल आज 10 बजे से बैठक करने वाले हैं। विपक्ष अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर विशेष चर्चा कराने की मांग कर रहा है। सरकार ने कहा है कि जल्द ही ट्रे़ड डील का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।

#Parliament Budget Session