ग्लोबल AI समिट एक मास्टरस्ट्रोक है- संजय सेठ
रांची, 19 फरवरी - केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने AI इम्पैक्ट समिट पर कहा, "ग्लोबल AI समिट एक मास्टरस्ट्रोक है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। AI समिट में आप देख सकते हैं कि कितना उत्साह है। लाखों लोगों ने पंजीकरण करवाया। जब कंप्यूटर आया था तब लोगों ने कहा था कि करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे लेकिन कंप्यूटर आज करोड़ों लोगों को रोजगार दे रहा है... इसी तरह AI है। इससे अर्थव्यवस्था का बहुत ज्यादा फैलाव होगा और इससे फायदा होगा। हम नवीनतम तकनीक का हर क्षेत्र में इस्तेमाल करेंगे।
#ग्लोबल AI समिट
# संजय सेठ

