तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से बातचीत को लेकर बड़े संकेत भी दिए

नई दिल्ली, 20 अप्रैल - ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और कूटनीतिक खींचतान के बीच अब हालात बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं। बयानबाजी से लेकर बैकचैनल बातचीत तक, हर कदम पर दुनिया की नजर टिकी हुई है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल और तेज कर दी है। ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि अगर बातचीत में ठोस नतीजा निकलता है, तो वह सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व से आमने-सामने बातचीत करने को तैयार हैं।
दूसरी ओर ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व को एक स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि ईरान के नेता स्मार्ट यानी समझदार हुए, तो उनके देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत का माहौल अनिश्चितता से भरा हुआ है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह टिप्पणी की, जिसने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और भविष्य को लेकर अमेरिका के रुख पर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

 
#ट्रंप
# ईरान