CM मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे, थोड़ी देर में पहुंचेंगे केजरीवाल

जगराओं/लुधियाना 20 मई: (कुलदीप सिंह लोहट)- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जल्द ही हलवारा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल का स्वागत करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। हलवारा एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

#CM Bhagwant Mann
# Arvind Kejriwal