प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करेंगे
नई दिल्ली 5 जून - पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा।
5:30 बजे मोदी दमन पहुंच जाएंगे। वहां नए एयरपोर्ट के साथ रोड और टूरिज्म से जुड़े 2,970 करोड़ रुपए योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा करेंगे।

