ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका: अमेरिकी अलर्ट के बाद सभी 14 लोग बचाए गए
गुवाहाटी, 14 जून - ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 नॉटिकल मील दूर भारतीयों से भरी एमएसवी विराट-1 नाव के डूबने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार नाव में सवार सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित लाइफ राफ्ट में स्थानांतरित कर लिया गया है। अमेरिकी नौसेना से मिली जानकारी के बाद भारतीय नौसेना के जहाजों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। अमेरिकी पी-8 विमान ने मौके पर लाइफ राफ्ट गिराया और बचाव अभियान की निगरानी की। वहीं एमवी जबल अली-9 भी सहायता के लिए घटनास्थल की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल सभी भारतीय सुरक्षित बताए गए हैं और बचाव अभियान जारी है।
#ओमान

