नीट यूजी पेपरलीक : दिल्ली की अदालत ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ाई
नई दिल्ली, 15 जून - दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नीट यूजी पेपरलीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, धनंजय लोखंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा संजय हवलदार और डॉ. मनोज शिरुरे की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी।
#नीट यूजी पेपरलीक

