जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली, 16 जून - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोटा में छात्र सम्मेलन से एक दिन पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
गांधी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा के पेपर लीक, भारतीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और बेरोजगारी के विषयों को लेकर छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्र सम्मेलनों का आयोजन होगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे युवा और जेन जी साथियों, एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए, भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी, दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।’’

