नोएडा की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 11 लोगों की बची जान

नोएडा, 19 जुलाई- नोएडा के सेक्टर-19ए में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक-682 स्थित मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में लगे विंडो एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी।

कुछ ही देर में पूरे घर और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। इस दौरान एक सतर्क पड़ोसी ने तुरंत घर में मौजूद लोगों को आग लगने की सूचना दी। समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना में 11 लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

#नोएडा की तीन मंजिला इमारत में लगी आग
# 11 लोगों की बची जान