UP: भाजपा की हार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया
लखनऊ, 3 अगस्त - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए हालिया चुनावी नतीजों को जनता के आक्रोश का परिणाम बताया। उन्होंने X अकाउंट पर लिखा-"भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया और उनके घमंड का बुखार भी उतार दिया।"
भाजपा की हार युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के गुस्से का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में "वोट चोरी, पेपर चोरी, चढ़ावा-चंदा-दान चोरी, नौकरी चोरी, आरक्षण चोरी, कमीशनखोरी, पीडीए पर अत्याचार, घोर भ्रष्टाचार, महंगाई, मिलावट के सरकारीकरण और माताओं-बेटियों के अपमान" जैसे मुद्दों से जनता त्रस्त रही।

