अकाली दल ‘वारिस पंजाब’ ने 5 विधानसभा हलकों के नए प्रभारी नियुक्त किए

अमृतसर, 12 अगस्त- अकाली दल ‘वारिस पंजाब’ की ओर से पार्टी को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 5 विधानसभा हलकों में नए हलका प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

पार्टी कार्यालय सचिव प्रगट सिंह मियांविंड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गुरमीत सिंह बुकणवाला (बठिंडा जेल में नजरबंद) को मोगा, दलजीत सिंह कलसी (गोइंदवाल जेल में नजरबंद) को अजनाला, दर्शन सिंह शिवालिक को गिल, जगजीत सिंह बाबा जगा को कपूरथला और रछपाल सिंह शोशन को कोटकपूरा विधानसभा हलके का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 

 
#अकाली दल ‘वारिस पंजाब’ ने 5 विधानसभा हलकों के नए प्रभारी नियुक्त किए