ओडिशा में पुरी स्टेशन के पास पटरी से उतरी तालचेर-पुरी मेमू ट्रेन

पुरी, 14 अगस्त - ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार दोपहर पुरी रेलवे स्टेशन के पास तालचेर-पुरी मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बयान में कहा गया है कि तालचेर-पुरी MEMU (ट्रेन नंबर 68413) के आगे वाले ट्रॉली का एक पहिया दोपहर 1.22 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आते समय पटरी से उतर गया।
इसमें कहा गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ट्रेन को दोपहर 3.32 बजे वापस पटरी पर लाया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई और अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

 
#ओडिशा
# पुरी
# स्टेशन
# पटरी
# तालचेर-पुरी मेमू ट्रेन