मुख्यमंत्री मान ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़, 10 सितंबर – मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के पूर्व मंत्री और सीनियर नेता चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "चुन्नी लाल भगत जी के निधन की दुखद खबर मिली है। वे पंजाब कैबिनेट में मेरे साथी मंत्री महेंद्र भगत जी के आदरणीय पिता थे। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं महेंद्र भगत जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। वाहेगुरु"

#CM Bhagwant Mann
# Chunni Lal Bhagat Demise