चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
चंडीगढ़, 10 सितंबर - कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "हमने आज पंजाब के राज्यपाल से कानून-व्यवस्था की स्थिति और राज्य में गैंगस्टरों को संरक्षण देने वाली प्रदेश सरकार को लेकर मुलाकात की। पंजाब सरकार हमारे विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को छीन रही है। आज पंजाब में कोई लोकतंत्र नहीं है।
आप (पंजाब सरकार) कहते हैं कि राज्य में कोई नशा नहीं है। गुलजार नाम के एक व्यक्ति ने नशे का मुद्दा उठाया, लेकिन आपने उसके घर पुलिस भेज दी। उसके बेटे को अपने पिता को श्रद्धांजलि देने का मौका भी नहीं मिला। आपके विधायक (आप) खुद नशे में शामिल हैं। हम मांग करते हैं कि चीमा जी को इस्तीफा देकर गिरफ्तार किया जाए।
राहुल गांधी ने एक दलित परिवार के दर्द को समझ लिया है और यह भी समझा है कि कैसे पंजाब सरकार नशे को संरक्षण दे रही है।"

