दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे तीन विदेशी यात्री

नई दिल्ली, 14 सितंबर - दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद तीनों लुफ्थांसा की फ्लाइट से म्यूनिख पहुंच गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रक्रियागत चूक के आरोपों को लेकर एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने एयरलाइन से सात दिन में जवाब मांगा है। 

सूत्रों के मुताबिक, मामला तीन से चार सितंबर का है। तीनों यात्री एअर इंडिया की अमृतसर-दिल्ली फ्लाइट AI-1115 से दिल्ली आए थे। अमृतसर एयरपोर्ट पर उन्हें दिल्ली के लिए डी बोर्डिंग पास दिया गया था। साथ ही दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-763 का बोर्डिंग पास भी दिया गया था। इस घटना पर चर्चा के लिए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को संबंधित पक्षों की बैठक बुलाई है। 
 

#दिल्ली एयरपोर्ट
# इमिग्रेशन