बिहार में बड़ा हादसा: नाव डूबने से आठ लोगों की मौत
वैशाली, 13 अक्टूबर - बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
#बिहार

