हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस जाने की इजाज़त दी


चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (प्रो. अवतार सिंह) -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री को राहत दी है। हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस जाने की इजाज़त दे दी है।
केंद्र सरकार ने खालिस्तानी संगठनों से संभावित खतरों और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को राजनीतिक मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया था।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री को राहत दी। हालांकि, इस मामले में अभी डिटेल्ड ऑर्डर जारी होना बाकी है।

#हाई कोर्ट