आर्थिक तंगी के चलते नौजवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

जैतों, 03 अप्रैल - (गुरचरण सिंह गाबड़िया, निजी पत्र प्रेरक) - नजदीकी गांव कासम भट्टी के एक नौजवान द्वारा बीती रात आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरविन्दर सिंह (25) पुत्र सुक्खा सिंह मजदूरी करके अपने घर का गुजारा चला रहा था। इसी परेशानी के चलते बीती रात करीब 8 बजे उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। जिसके बाद पारिवारिक मैंबर गुरविन्दर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कासम भट्टी के कांग्रेसी नेता गुरसेवक सिंह सिद्धू ने बताया कि जैतों पुलिस ने धारा 174 की कार्यवाही करते  पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है।