आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

सुनाम उधम सिंह वाला, 21 नवंबर - (हरचन्द सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह धालीवाल) - नजदीकी गांव चीमा के एक व्यक्ति द्वारा कोई जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने की खबर है। स्थानीय सिविल अस्पताल में पुलिस थाना चीमा के सहायक थानेदार केवल सिंह ने बताया कि बहादुर सिंह (43) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी चीमा, जिसने महीना या सवा महीना पहले अपनी एक लड़की का विवाह किया था और आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। बीते 14 नवंबर को उसने अपने घर में ही कोई जहरीली वस्तु निगल ली।