जगमीत सिंह खैहरा का समर्थन कर सकते ?

चंडीगढ़, 8 अप्रैल (एन.एस. परवाना): जानकार क्षेत्रों ने प्रकटावा किया है कि अतीत में कई वर्षों से बादल परिवार के साथ राजनीतिक टक्कर लेने वाले स. जगमीत सिंह बराड़, जो पिछले काफी अर्से से कांग्रेस में वापस जाने के लिए दिलचस्पी ले रहे हैं, इस समय लोकसभा के आने वाले चुनावों में हलका बठिंडा से पंजाब जम्हूरी गठबंधन के उम्मीदवार स. सुखपाल सिंह खैहरा का समर्थन कर सकते हैं। स. बराड़ व स. खैहरा वैसे भी अब आपस में रिश्तेदार हैं। स. बराड़ आप तो फिलहाल चुप्प बैठे हैं, परन्तु उनके साथी कांग्रेस की ओर जाने का विचार रखते हैं। उनके पक्के राजनीतिक भगत साथी विजय कुमार की राय है कि हमें फरीदकोट आरक्षित क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार मुहम्मद सदीक की सहायता करनी चाहिए।