कैप्टन ने भरवाया शेर सिंह घुबाया का नामांकन पत्र

फिरोजपुर, 29 अप्रैल - (जसविन्दर सिंह संधू) - लोकसभा हलका फिरोजपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा हलका फिरोजपुर से पहुंचे समूचे कांग्रेसी नेताओं में पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी, विधायक सतिकार कौर गहिरी, विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, विधायक दविन्दर सिंह घुबाया, करन कौर बराड़ पूर्व विधायक हलका श्री मुक्तसर साहिब और सन्दीप जाखड़ आदि उनके साथ थे। वहीं शेर सिंह घुबाया की धर्म पत्नी कृष्णा कुमारी ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा।