महेंद्र सिंह धोनी के साथ लेनदेन की जानकारी दे आम्रपाली ग्रुप - सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 30 अप्रैल - सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप को निर्देश दिया है कि वह 2009-2016 के बीच कंपनी के ब्रांड एम्बैसेडर रहे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ किए गए सभी लेनदेन की जानकारी बुधवार तक उपलब्ध करवाए।