हरियाणा में इस बार कांग्रेस ही सत्ता में आयेगी - कुमारी शैलजा

चंडीगढ़, 22 अक्तूबर - (विक्रमजीत सिंह मान) - हरियाणा में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर काम किया है। जिसके साथ प्रदेश की स्थिति में काफी बदलाव आया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में किसी भी मुद्दे पर काम नहीं किया, क्योंकि भाजपा को अपने आप पर भरोसा ही नहीं था। जबकि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास   है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस ही सत्ता में आयेगी।