उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


 नई दिल्ली, 28 अक्तूबर - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 नवंबर को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना होंगे। इसके बाद वह रूस के रक्षा मंत्री के साथ एक उच्च-स्तरीय रक्षा सहयोग बैठक में भाग लेने के लिए मास्को का दौरा करेंगे।