छत्तीसगढ़ का आकर्षण कवर्धा महल 

कवर्धा महल छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा ज़िले में स्थित मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। इसका निर्माण महाराजा धर्मराज सिंह ने 1936-39 ई. में कराया था और यह महल 11 एकड़ में फैला हुआ है। इसके निर्माण में इटैलियन मार्बल और सफेद संगमरमर का उपयोग किया है। महल के दरबार में गुम्बद पर सोने और चांदी से नक्काशी की गई है। इसके प्रवेश द्वार का नाम हाथी दरवाज़ा है, जो बहुत सुन्दर है। महल में कारीगरों की निपुणता, शिल्प कौशल और घाघ कौशल को दर्शाता है। कवर्धा महल को कवर्धा के शाही परिवारों के अंतर्गत रखा गया है और अब यह महल एक अतिथि गृह रूप में उपयोग किए जाने लगा है।