37 विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया किसान परमजीत सिंह के फार्म का दौरा

नूरपुरबेदी, 21 फरवरी (मनदीप बाली): पंजाब सरकार द्वारा किसानी को लाभदायक धंधा बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होते नज़र आ रहे है। नंगल अबियाणा के किसान परमजीत सिंह ने रिवायती फसली चक्कर छोड़कर बागवानी को प्रफुल्लित करने की दिशा में जो प्रयास किए है। आज उसके नंगल अबियाणा स्थित फार्म से इटली, थाईलैंड, टरकी, वियतनाम, स्वीडन, के 37 नौजवानों आए हुए थे। उन्हाेंने बागबानी को प्रफुल्लित करते खेतीबाड़ी को देखा और जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि चंडीगढ से एडवोकेट अमरवीर सिंह सलार की अध्यक्ष्ता में इटली से 7, थाईलैंड से 7, टरकी से 8, वियतनाम से 8 और स्वीडन से 7 नौजवान नंगल अबियाणा आए हुए थे। आवाज सोसायटी भारत द्वारा यूथ एक्सचेंज पर अधारित सस्टेनेबल फूड विषय पर आधारित पीपलज कनवैनशन सैन्टर सैक्टर 36 बी चडीगढ़ में प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रोग्राम 17 से 22 फरवरी तक चलेगा। इस विषय तहत खेतीबाड़ी को अधिक मुनाफे का धंधा बनाने और एक ऐकड़ में अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करने और खेती खर्च पर किफायती करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। टरकी से आए महिमत ने बताया कि उन्हें किफायती फसली चक्कर छोड़कर कई गुना मुनाफा कमाने की मिली जानकारी ने काफी प्रभावित किया है। इटली से आई किंगा ने बताया कि उन्हें वातावरण से काफी प्यार मिला है और वह पंजाब के वातावरण की संभाल से काफी प्रभावित हुए है। वियतनाम से आई लड़की किम ने कहा कि वह अपने देश में खेतीबाड़ी से संबंधित एन.जी.ओ चलाते है और उन्हें प्रदेश में वातावरण की संभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त करके काफी खुशी हुई है।