रामायण के बाद मेरा करियर खत्म हो गया अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण को आए 30 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन आज भी शो के सारे करेक्टर लोगों के मन मेंताजा हैं। हर किसी को राम के रूप में अरुण गोविल याद आते हैं तो वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया। अब 21 दिनके लॉकडाउन के बीच फिर दर्शकों के बीच रामायण को परोसा गया है। फिर सभी को उस महान गाथा को देखने औरसमझने का मौका दिया हैलेकिन शो में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल कहते हैं कि रामायण में काम करने के बाद उनका करियर खत्म सा हो गया। वो कहते हैं. रामायण के बाद मैंने कई सीरियल में काम किया। लेकिन मेरी राम वाली छवि लोगों के मन पर ऐसी हावी थी, कि मैं उस करेक्टर से कभी बाहर ही नहीं आ पाया। मुझे रामायण से पहले तो फिल्में मिलती थी लेकिन बाद में नहीं मिली। वही शो में सीता का रोल प्ले करने वालीं दीपिका चिखलिया ने रामायण के बाद भी कई सीरियल और फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका सीता का किरदार सभी के मन में बस गया। लेकिन दीपिका ने अपने आप को एक छवि में बांधकर नहीं रखा। उन्होंने हाल ही में फिल्म बाला में काम किया था। वो फिल्म में यामी गौतम की मां बनी थी। दीपिका चिखलिया की माने तो जैसी रामायण रामानंद सागर ने बनाई थी, वैसी बाद में कभी नहीं बन पाई।  उनके मुताबिक शो में सिर्फ  भारीभरकम सेट से कुछ नहीं हो सकता। उनकी नज़रों में वास्तविक रहना बहुत जरूरी होता है।