तेल की चिंता में डूबा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,011 अंक लुढ़का 

मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) : बंबई शेयर बाज़ार के सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में मंगलवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस संकट का दबाव झेल रहे बाज़ार पर अब कच्चे तेल के दाम एतिहासिक रूप से नीचे जाने का असर हुआ है। इससे दुनिया भर के बाज़ारों में गिरावट देखी गई जिसका असर धरेलू बाज़ारों पर भी पड़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले दिन के बंद के मुकाबले 1,011.29 अंक यानी 3.20 प्रतिशत नीचे रहकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,981.45 अंक पर बंद हुआ।