ऑल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा

जालन्धर, 13 मई (जसपाल सिंह): आल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के अध्यक्ष जगरूप सिंह चीमा द्वारा फैडरेशन के संरक्षक करनैल सिंह पीर मुहम्मद के साथ विचार-विमर्श कर संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन किया गया, जिसके तहत 31 सदस्यीय कमेटी में से कुछ वरिष्ठ नेताओं को मुख्य ज़िम्मेवारियां सौंपी गईं। फैडरेशन के अध्यक्ष जगरूप सिंह चीमा ने बताया कि एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा को वरिष्ठ उपाघ्यक्ष व लीगल सैल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि गगनदीप सिंह रियाड़ उपाध्यक्ष व प्रभजोत सिंह फरीदकोट महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा बलबीर सिंह कुठाला, गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह मोहाली व बलजीत सिंह जमशेदपुर उपाध्यक्ष होंगे और राजवंत सिंह भंगू, भाई भगवान सिंह खोजी, भाई हरदित्त सिंह खरड़, सतनाम सिंह गम्भीर व इंद्रजीत सिंह रीठखेड़ी को महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के मुख्य संगठन सचिव बलजिंदर सिंह शेरा व सुखविंदर सिंह दीनानगर हाेंगे जबकि संगठन सचिव मक्खन सिंह तरमाला, रणधीर सिंह खटड़ा व बलजिंदर सिंह लुधियाना को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में अजीतपाल सिंह मुठड्डा, वरिंदर सिंह पटियाला व दिलबाग सिंह भूलोवाल को प्रैस सचिव बनाया गया है। वर्किंग कमेटी सदस्यों में जैमल सिंह भिंडर,  तरनजीत सिंह खलीफेवाल, दिलबाग सिंह भट्टी, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह राजपुरा, जतिंदर सिंह खालसा, गुरसरन सिंह, इंद्रजीत सिंह सराओ व बूटा सिंह भुल्लर को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सभी ज़िलाध्यक्ष नए नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया की चाल ढाल बदलकर रख दी है परंतु जैसे ही हालत सामान्य होंगे आल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन की गतिविधियों को स्कूलों, कालेजों, यूनिवर्सिटियों व टैक्नीकल संस्थानों में बढ़ाया जाएगा। फैडरेशन के महिला विंग का भी बहुत जल्द पुनर्गठन किया जाएगा।