पांच साल में 2 अरब लोग पानी के लिए तरसेंगे

दुनिया में 2025 तक 200 करोड़ से अधिक लोग पानी की शून्यता के शिकार होंगे तथा विश्व के कई क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण विकास की रफ्तार में रुकावट अर्थात कमी पैदा हो सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कांग्रेस के मुताबिक दुनियां की 20 फीसदी आबादी साफ पानी से महरुम होगी और पानी की मौजूदा खपत को देखते हुए सन् 2025 तक पृथ्वी पर रहने वाले हर तीन लोगों में से दो लोगों को पानी वाले इलाके में रहना होगा। एशियाई देशों की नदियों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों से 50 गुणा अधिक संक्रमित पदार्थ है। एशियाई देशों की नदियां विश्व औसत से चार गुणा अधिक ठोस अवशिष्ट पदार्थ पाए जाते हैं। अगली शताब्दी में जल स्त्रोतों का प्रदूषण, पानी की कमी वगैरा सुर्खियों में होंगे। 

-राम प्रकाश शर्मा,जालन्धर