एक्शन किरदार में नज़र आएंगे रणबीर कपूर

‘संजू’ के बाद रणबीर कपूर की अब तक कोई फिल्म नहीं आई है। इस साल उनकी यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित और करन मल्होत्रा निर्देशित ‘शमशेरा’ इसमें उनका डबल रोल है। डाकुओं की समस्या पर आधारित इस फिल्म में वाणी कपूर रणबीर के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। संजय दत्त भी फिल्म में महत्त्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।  रणबीर कपूर और आलिया भट््ट पहली बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इसे रणबीर, करण जौहर और नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके सबसे ज्यादा अज़ीज़ अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ 150 करोड़ के मेगा बजट में बन रही रणबीर के कैरियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। यह उनके लिए इसलिए भी काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसके द्वारा वो देखना चाहते हैं कि आलिया के साथ उनकी ऑनस्क्रीन  कैमिस्ट्री को दर्शकों की ओर से किस तरह का रिस्पॉंस मिलता है।  ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर पहली बार जबर्दस्त एक्शन करते हुए नज़र आएंगे। इसके लिए उन्होंने इंडियन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली है। सुपर हीरो वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ पर रणबीर कपूर को पूरा भरोसा है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले भी शाहरूख खान रणबीर कपूर की ‘ए दिल है मुश्किल’ (2016) में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे लेकिन करण जौहर अब दोनों को लीड रोल में लेकर एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट बहुत जल्दी होगी। ‘शमशेरा’ की रिलीज के बाद आदित्य चोपड़ा भी रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणबीर, श्रद्धा कपूर के अपोजिट लव रंजन की फिल्म करने जा रहे हैं। पिता पुत्र की कहानी पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें मैं जिस तरह का किरदार निभा रहा हूं, वैसा किरदार इसके पहले मैंने कभी नहीं किया।