पिता की तरह बनना चाहता हूं रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर को पिछले ढाई साल से दर्शकों नें किसी फि ल्म में नहीं देखा है। अब तो ऐसा लगता है कि तीन साल बाद ही उनकी कोई फि ल्म रिलीज होगी। इसके लिए रणबीर को एकदम दोष नहीं दिया जा सकता है। उनकी दोनों ही मेगा बजट की फि ल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के निर्माण में जरूरत से ज्यादा वक्त लगा है। ब्रह्मास्त्र ने तो कुछ जरूरत से ज्यादा वक्त लिया है। बहरहाल अब ये दोनों ही फि ल्में पूरी है औेर नए साल के शुरू में धावा बोल देंगी। जहां तक उम्दा एक्टर रणबीर कपूर का सवाल है,वह भी चाहते है कि उनकी फि ल्में हर साल आती रहे। पर 2018 की संजू के बाद से उनकी कोई फि ल्म नहीं आई है।  पर मुश्किल तो यह कि ये सिफ ारशी निर्देशक रणबीर कपूर जैसे परिपक्व अभिनेता के करियर के लिए बड़ी बाधक बन जाते है। क्योंकि कभी रणबीर ने खुद कहा था कि वह अपने पिता की तरह ढेरों अच्छी फि ल्में करना चाहते है। तब उन्होंने अपने अच्छी निर्देशकों में बफ र्ी के निर्देशक अनुराग बोस, मुन्नाभाई के निर्देशक राजकुमार हिरानी,अनुराग कश्यप का नाम बढ़-चढ़ कर लिया था। पर दोनों ही अनुराग बुरी तरह निष्क्रिय साबित हुए है। ऐसे में जबकि रणबीर परदे पर आने के लिए बेताब है,वह अपने प्रिय निर्देशकों की एक नई फेहरिस्त बनाने में जुट गए है। 

—असीम चक्रवर्ती