पूर्व विधायक की कोठी का घेराव करने वाले 200 से ज्यादा किसानों पर मामला दर्ज  

अजनाला, 28 जुलाई - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - बीते दिन 13 किसान और अन्य जत्थेबंदियों के ऐलान पर जिला अमृतसर के अजनाला शहर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ग्रुप द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च करने के उपरांत पूर्व विधायक बौनी अमरपाल सिंह अजनाला की कोठी का घेराव करने वाले 200 से ज्यादा किसानों के खिलाफ अजनाला पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अजनाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा जलसा न करने के जारी किये आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ग्रुप के जिला प्रधान कुलदीप सिंह मत्तेनंगल, कश्मीर सिंह धंगई, हीरा सिंह चक्क सिकंदर, अनोख सिंह कुरालियां, रछपाल सिंह ट्रपई्यी, हरचरण सिंह महद्दीपुरा, प्रगट सिंह चाहड़पुर और पलविन्दर सिंह गग्गोमाहल समेत 200 किसानों के खिलाफ थाना अजनाला में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।